कंप्यूटर पर स्कैन कर बनाया 500 का नकली नोट, फिर घर पर ही छाप डाली करीब 15 लाख की नकली करंसी, 6 अरेस्ट  
कंप्यूटर पर स्कैन कर बनाया 500 का नकली नोट, फिर घर पर ही छाप डाली करीब 15 लाख की नकली करंसी, 6 अरेस्ट

 


" alt="" aria-hidden="true" /> कैथल। कैथल पुलिस ने एक नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी कंप्यूटर पर स्कैन करके नकली नोट के प्रिंट निकालते थे। ऐसा करके आरोपियों ने 500 रुपये के लाखों रुपये की कीमत के नकली नोट छाप दिए। पुलिस ने इनसे साढ़े 5 लाख रुपये के नकली नोट बरामद भी किए हैं। आरोपी करीब 6 महीने से यह काम कर रहे थे। फिलहाल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
शक होने पर रुकवाई थी बाइक, जांच की तो चोरी की निकली, जेब से निकले नकली नोट
कैथल के एसपी शशांक कुमार सावन ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 17 मार्च को एक पुलिस टीम कैथल रोड पर मौजूद थी। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को शक होने पर रुकवाया। उसका नंबर एचआर 33 एफ 4407 था। पुलिस ने मोटरसाइकिल को चैक किया तो वह चोरी का निकला। उसे चला रहे युवक की पहचान विजयपाल पुत्र वीरभान गांव कठवाड़ कैथल के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाश ली तो उसकी जेब से 500-500 के 40 नोट निकले। सभी नोट एक ही सीरियल नंबर के थे।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पांच अन्य दोस्त पकड़े
एसपी शशांक कुमार ने बताया कि पुलिस ने विजयपाल से पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान दिनेश पुत्र शेर सिंह निवासी क्योड़क, संजय पुत्र जगदीश निवासी जसवंती, अनिल पुत्र अर्जुन निवासी क्योड़क, जसबीर पुत्र राये सिंह निवासी मलिकपुर, सुखविंद्र पुत्र नसीब सिंह निवासी रसुलपुर के नाम से हुई है।