शनिदेव प्रकोत्सव पर हुआ फल वितरण


ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था की बरखा से श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा के साथ दोपहर में बाईपास रोड पर राहगीरों को जलपान देने में श्रमदान करते हुए सहयोग किये। बरखा श्रीवास्तव एवं प्रमोद सिंह लगातार श्रमदान में पूर्ण सहयोग देते आ रहे हैं।विक्की फैक्ट्री तिराहा के पास एक महिला एवं उसके दो बच्चों को सूखा राशन सामग्री देकर कुछ मदद की। उसकी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया। शनि देव महाराज  जी के आशीर्वाद से फल वितरित कर कुछ लोगों को सूखा राशन सामग्री देकर श्रमदान किए।श्रमदान करने मैं सहयोग देने के लिए बरखा श्रीवास्तव प्रमोद सिंह ने गौरवशाली सामाजिक संस्था परिवार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।