ग्वालियर। महानिदेशालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नई दिल्ली के निर्देशानुसार ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नया गाँव पनिहार ग्वालियर को इस वर्ष पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में आज सोमवार को प्रात:काल पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर श्री सुमेर सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने ग्राम छोटा रायपुर स्थित प्राइमरी स्कूल प्रांगण एवं उसके आस-पास कोविड-19 हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया।
सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जवानों ने किया वृक्षारोपण