सिकरवार बने सपाक्स नगर अध्यक्ष


ग्वालियर। युवा समाजसेवी एवं बेजोड़ रत्न मासिक पत्रिका के सह सम्पादक सत्यपाल सिंह सिकरवार को बनाया गया सपाक्स नगर अध्यक्ष।सपाक्स पार्टी के संविधान के प्रावधानों द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रायोग करते हुए प्रदेश अध्यज्ञ सुरेश शुक्ला की अनुशंसा से सपाक्स पार्टी के संगठन एवं विस्तार हेतु सपाक्स पार्टी मध्यप्रदेश इकाई जिला ग्वालियर के नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन बी.के.वज्ञी प्रदेश महासचिव द्वारा किया गया।
इस मौके पर कर्मठ, जुझारू, समाज सेवी सत्यपाल सिंह सिकरवार  ने कहा कि मैं पार्टी के उद्देश्य हेतु समर्पित भावना से कार्य करुंगा व आरक्षण जैसी अनीति के विरोध में आवाज बुलंद करना मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा एवं समानता के अधिकार का ईमानदारी से पालन हेतु प्रयासरत रहूंगा व पार्टी की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करुंगा।
श्री सत्यपाल सिकरवार को बधाई देने वालों में सर्वश्री प्रोफेसर देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाह, पवन चौहान, विनय सक्सैना, मधुर शर्मा, नागेन्द्र सिंह कुशवाह, अनूप सिंह भदौरिया, रवि प्रताप सिंह कुशवाह, मयूर शर्मा, सौरभ पाण्डे, राशिद हुसैन, करन गोविल, आशीष शर्मा, पुनीत कालरा, ब्रजेश सिंह भदौरिया, अरुण सिंह कुशवाह, दीप सिंह भदौरिया, कुलदीप अवस्थी, नितिन अरोरा, गौरव पटेल आदि शामिल रहे।
वहीं जिला अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता ने श्री सिकरवार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सत्यपाल सिंह सिकरवार के मनोनयन पर संगठन व पार्टी और मजबूत होगी।