मकसूदनगढ़ मण्डी कर्मचारियों ने दी आन्दोलन की सूचना


मकसूदनगढ़। मकसूदनगढ़ मण्डी सचिव करन सिंह सरन व कर्मचारियों ने भारसाधक अधिकारी को अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जाने की सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त संघर्ष मोर्चा म.प्र. मण्डी बोर्ड भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल को पत्र संबोधित कर मंडी समिति के अधिकारियों/कर्मचारियों की मांगों का निराकरण 02/09/20 तक किए जाने का उल्लेख किया गया है। समयावधि में मांगें नहीं मानी जाती हैं तो दिनांक 03/09/20 से अनिश्चित काल के लिए आन्दोलन किया जाएगा। उक्त मांग मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में किया गया है।
सचिव करन सिंह सरन ने बताया कि आन्दोलन को समर्थन देने हेतु कृषि उपज मण्डी समिति मकसूदनगढ़ के समस्त कर्मचारी आन्दोलन में शामिल रहेंगे इस दौरान कार्यालय में ताला लगा रहेगा। कार्यालीन कार्य संपादित न हो सकेंगे।