राज्य सरकार की सद्बुद्धि हेतु सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन


ग्वालियर। मॉडल एक्ट के विरोध में पूरे प्रदेश की मण्डियों के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसी कड़ी में आज तीसरे दिन आंचलिक कार्यालय ग्वािलयर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन रखा गया है।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि दिनांक 3.9.20 को आंचलिक कार्यालय ग्वालियर से लगभग 500 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भोपाल कूच किया गया था जिससे आन्दोलन को बल मिला व सरकार जो भी तक टस से मस नहीं हो रही थी वह झुकने को तैयार दिखी लेकिन बिना लिखित आश्वासन के हम आन्दोलन समाप्त नहीं करेंगे।
वहीं संभागी संगठन प्रभारी धर्मवीर सिंह राणा ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि दिनांक 5.09.20 को आंचलिक कार्यालय मेें सुन्दरकाण्ड में उपस्थित कर्मचारी अपने-अपने घरों से लाए भोजन को ग्रहा करेंगे, सुन्दर काण्ड पाठ के आयोजन के उद्देश्य जानने पर श्री राणा ने कहा कि हम कर्मचारियों को भरोसा है कि ऐसा करने से राज्य सरकार को सद्बुद्धि आएगी।
वहीं संभागीय संरक्षक श्याम बिहारी शर्मा ने कहा कि आंचलिक कार्यालय ग्वालियर एवं चंबल संभाग तकनीकी कार्यालय तथा संभाग के अंतर्गत स्थापित 45 मुख्य मण्डी समिति के उपयंत्री, व्यापारी, कर्मचारी, हम्माल, तुलावटी अनिश्चित काल की हड़ताल पर हैं।