मक्सूदनगढ़ ! संयुक्त संघर्ष मोर्चा म.प्र.मण्डी बोर्ड के अमले को वेतन पेंशन की व्यवस्था व अन्य मांगों की सुनिश्चता हेतु दिनांक 06/09/2020 को दिये गए आश्वासन पर कार्यवाही न होने पर प्रदेश की समस्त मंडी कार्यालयों को अनिश्चित कालीन बंद किए जाने को लेकर मक्सूदनगढ़ मण्डी समिति द्वारा भारसाधक अधिकारी मक्सूदनगढ़ को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि म.प्र.मण्डी बोर्ड भोपाल के द्वारा माँडल एक्ट अध्यादेश के अनुक्रम में मोर्चा के द्वारा प्रस्तुत की गई मांगों को लेकर निराकरण न होने की स्थिति में दिनांक 25/09/2020 से अनिश्चित कालीन बंद व सत्याग्रह करने का आवाहन किया गया है हम सभी मक्सूदनगढ़ मण्डी के समस्त कर्मचारी/अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर अनिश्चित कालीन मण्डी कार्यालय बंद करते हैं।व श्री सरन ने कहा कि यह हड़ताल निर्णायक होगी , अपने हकों के लिए हर स्थिति का सामना करने को तैयार हैं मण्डी कर्मचारी ! कितनी लम्बी जेल तुम्हारी देखी है और देखेंगे का नारा बुलंद करते हुए श्री सरन ने कहा कि यह हक की लड़ाई इस बार आर पार की होगी !
ज्ञापन देने वाले में-
1.श्री करम सिंह सरन सचिव
2.श्री अशोक राजपूत मण्डीनरीक्षक
3.श्री कृष्णपाल सिंह चौहान स.ग्रे.3
श्री. गोपाल सिंह ग्रेवाल सहायक उपनिरीक्षक
4.श्री. कपिल भरदेलिया सहायक उपनिरीक्षक
5.श्री. वीरेंद्र मदुरिया सहायक उपनिरीक्षक
6.श्री अभय शर्मा सहायक उपनिरीक्षक
7.श्री. संजय गुप्ता सहायक उपनिरीक्षक
8.श्री. ब्रजेश शर्मा सहायक उपनिरीक्षक
9.श्री. रविराज रावत लेखापाल
10.श्री. बालस्वरूप सहरिया स.ग्रे.3
11.श्री. छोटे लाल भ्रत्य
12.श्री. मदनलाल माली भ्रत्य
सचिव सरन ने किया हड़ताल का आगाज